फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Agreement between BKU and sanitation workers, strike postponed

Muzaffarnagar News: भाकियू और सफाई कर्मचारियों के बीच सहमति, धरना स्थगित

Thu, 18 Jul 2024 04:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Agreement between BKU and sanitation workers, strike postponed
खतौली। भाकियू और सफाई कर्मचारियों के बीच चले आ रहे विवाद का पटाक्षेप हो गया है। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई है। अब भाकियू कार्यकर्ता पालिका में धरना प्रदर्शन नहीं करेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर धामा वाल्मीकि प्रतिनिधिमंडल के साथ सरकुलर रोड स्थित भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के आवास पर पहुंचे। चौधरी राकेश टिकैत की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी बात रखी। जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि पालिका के अधिकारियों ने दोनों पक्षों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा की थी। सफाई कर्मचारी हमेशा संगठन के साथ रहे हैं। सहमति से 20 जुलाई का धरना स्थगित कर दिया गया हे।
विज्ञापन


इस अवसर पर ललित मचल, टीटू चौहान, सुधीर धामा, राजेंद्र कुमार, हरपाल जोनी वाल्मीकि, नीरज पहलवान, श्याम पाल, चौधरी शक्ति सिंह, बलराम सिंह, अंकुश प्रधान, जुल्फिकार छोटा, कुलदीप सिरोही, मोनू चौधरी, राहुल अहलावत, मौसम, नरेंद्र मलिक, अर्जुन बालियान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या था मामला

सोमवार को भाकियू कार्यकर्ता खतौली में सफाई व्यवस्था, पथ प्रकाश और नाला सफाई की मांग को लेकर पालिका कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू किया था। कुछ देर बाद सफाई कर्मचारी भी धरनास्थल पर पहुंच गए और कार्यकर्ताओं को जबरन उठा दिया था। इस दौरान काफी हंगामा हुआ था। टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए भाकियू कार्यकर्ताओं के हाथ में सफाई कर्मियों ने झाडू भी थमा दी थी। गद्दे फेंके जाने और झाडू थमाने के वीडियो वायरल हुए थे। इससे पहले सफाई कर्मचारियों ने खतौली में पत्रकारों से बातचीत कर एलान किया था कि अगर भाकियू का धरना प्रदर्शन हुआ तो खतौली में सफाई व्यवस्था ठप की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed