फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   After two days of relief, air pollution increased again, AQI reached 236.

Muzaffarnagar News: दो दिन की राहत के बाद फिर बढ़ा वायु प्रदूषण, एक्यूआई 236 पहुंचा

Sat, 08 Nov 2025 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
After two days of relief, air pollution increased again, AQI reached 236.
मुजफ्फरनगर। जनपद में वायु प्रदूषण का ग्राफ फिर से बढ़ गया। वायु गुणवत्ता सूचकांक 236 दर्ज किया गया। दो दिन की राहत के बाद वायु प्रदूषण में बढ़ोतरी दर्ज की गई। वातावरण में वायु प्रदूषण के बढ़ने से सांस, अस्थमा और हृदय रोगियों की मुश्किल बढ़ गई।
विज्ञापन

ठंड का मौसम धीरे-धीरे करीब आ रहा है। सुबह और शाम के समय तापमान नीचे जाने से आसमान में स्मॉग की स्थिति बन रही है। हवा में प्रदूषण की मात्रा बढ़ने से लोगों को दिक्कत हो रही है। एनसीआर क्षेत्र में काफी पहले से ही ग्रैप टू की पाबंदियां लागू की गई हैं। बावजूद मानकों का उल्लंघन होने के कारण वायु प्रदूषण के स्तर में वृद्धि दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

शहर के भोपा और जौली रोड सहित मेरठ एवं शामली रोड पर वाहनों के चलने के साथ उड़ती धूल के कण लोगों के फेफड़ों में सांस के साथ पहुंच रहे हैं। गुड़ कोल्हुओं के आसपास उठते धुएं के कारण भी वायु प्रदूषण बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed