{"_id":"66ad56f0b826f6c22d038c44","slug":"after-the-kanwar-yatra-vehicles-started-running-on-the-highway-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-127355-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कांवड़ यात्रा के बाद हाईवे पर दौड़ने लगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कांवड़ यात्रा के बाद हाईवे पर दौड़ने लगे वाहन
Sat, 03 Aug 2024 03:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 03 Aug 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा संपन्न होने के बाद से हाईवे पर वाहन दौड़ने लगे है। बारह दिन बाद हाईवे पर यातायात व्यवस्था लौटी है। बाजार में भी चहल पहल दिखाई दी हैं। 22 जुलाई से सावन माह शुरू हो गया था। उसी दिन से कांवड़ यात्रा भी शुरू हो गई थी। शिव भक्त कांवड़िये अपने आराध्य देव का महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करने के लिए हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लाने के लिए जाने लगे थे। हजारों कांवड़ियों के जाने के कारण जिले की यातायात व्यवस्था में पुलिस प्रशासन ने बदलाव किया था।
22 जुलाई से सभी भारी वाहनों का महाशिवरात्रि तक रूट डायवर्ट किया था। हरिद्वार व देहरादून जाने के लिए दिल्ली, मेरठ से आने वाले सभी वाहनों का दिल्ली देहरादून हाईवे से आना जाना बंद कर दिया था। उन्हें दूसरे मार्ग से भेजा जा रहा था। एसपी यातायात कुलदीप सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा शुक्रवार को संपन्न हो गई है। हाईवे पर वाहन दौड़ने लगे हैं। पुराने मार्गों से वाहन संचालित किए जा रहे है।