फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   After the accident, the car fell into the ditch, four injured

दुर्घटना के बाद कार खाई में गिरी, चार घायल

Wed, 26 Oct 2022 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
After the accident, the car fell into the ditch, four injured
खतौली में हाईवे पर सड़क दुर्घटना के बाद खाई में गिरी कार को क्रेन से बाहर निकालते हुए। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
देहरादून से नोएडा जा रहा था कार सवार परिवार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। देहरादून से नोएडा जा रहे एक परिवार की कार सड़क दुर्घटना के बाद खाई में जा गिरी। इसमें कार सवार परिवार के चारों सदस्य घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे यात्रियों को बाहर निकाल कर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मेरठ भेज दिया गया।

देहरादून से राजीव सिंह अपनी पत्नी, बेटा व बेटी के साथ कार से नोएडा जा रहा थे। खतौली बाईपास पर झिलमिल होटल के समीप एक कार चालक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इससे उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहगीरों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। उन्हें एंबुलेंस से सेंट फ्रांसिस अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। उधर, पुलिस ने क्रेन मंगाकर कार को खाई से बाहर निकलवाया। कार को खतौली थाने के अंतर्गत पड़ने वाली मंडी पुलिस चौकी के परिसर में खड़ा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed