फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   After ten months, a case of murder of youth development was registered

Muzaffarnagar News: दस माह बाद युवक विकास की हत्या का मुकदमा दर्ज

Fri, 17 Mar 2023 06:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 06:33 PM IST
विज्ञापन
After ten months, a case of murder of youth development was registered
मकान मालिक और उसकेे दो बच्चों को नामजद कराया गया
विज्ञापन

नौ जून 2022 को फांसी पर लटका मिला था विकास का शव

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। दस माह पहले युवक विकास की मौत के मामले में मृतक के परिजनों ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। मकान मालिक और उसकेे दो बच्चों को नामजद कराया गया हैं।
वर्तमान में रामपुर तिराहा पर किराए पर रहने वाली महिला मधु ने अदालत के आदेश पर नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मधु ने बताया कि वह लगभग दस माह पहले नई मंडी कोतवाली की आदर्श काॅलोनी में प्रवेश के मकान में किराए पर परिवार के साथ रहती थी। नौ जून 2022 की रात में उसका बेटा विकास मजदूरी करने के बाद घर आकर सो गया था। रात में मोबाइल पर काॅल आने के बाद वह मकान मालिक के यहां गया था। कुछ देर बाद मकान मालिक के बच्चों ने आकर बताया था कि विकास ने उनके रिश्तेदार के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि अदालत के आदेश पर मकान मालिक प्रवेश और उसके दो बच्चों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पूर्व समय में शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा जांच के लिए भेजा हुआ है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed