{"_id":"64077233a1a1d5269e088046","slug":"after-khurja-the-corridor-will-be-connected-to-the-passenger-rail-line-in-khatauli-muzaffarnagar-news-c-14-1-146110-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: खुर्जा के बाद खतौली में यात्री रेल लाइन से जुड़ेगा कॉरिडोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: खुर्जा के बाद खतौली में यात्री रेल लाइन से जुड़ेगा कॉरिडोर
विज्ञापन
न्यू रोहाना स्टेशन पर पटरी बिछाती मशीन
ईस्टर्न डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर
रोहाना तक मालगाड़ी दौड़ाने के लिए पूरा हो गया पटरी बिछाने का काम
02 किलोमीटर का हिस्सा बाकी अब केवल जिले में, जिसके 10 मार्च तक पूरा होने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर/चरथावल। ईस्टर्न डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर की लाइन को खतौली में मुख्य यात्री रेल लाइन से लिंक किया जा रहा है। बुलंदशहर के खुर्जा के बाद खतौली में वैकल्पिक तौर पर यह व्यवस्था की जा रही है। रोहाना क्षेत्र तक रेल पटरी बिछने के बाद जिले की सीमा में कॉरिडोर का निर्माण कार्य 10 मार्च तक पूरा होने की संभावना है।
जट नंगला में किसानों के मुआवजे के मुद्दे को लेकर दो महीने कार्य बाधित रहा था। मगर, प्रशासन और डीएफसी के अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद पिछले 15 दिन में ट्रैक पर रफ्तार से कार्य हुया। बधाई खुर्द के पास न्यू रोहाना तक मालगाड़ी की पटरी बिछा दी गई है। दो किलोमीटर पटरी बिछनी बाकी है। मुजफ्फरनगर की सीमा में 10 मार्च तक पटरी बिछने का काम पूरा होने की संभावना है।
कार्यदायी संस्था एलएंडटी के डीजीएम डॉ. रमन चौधरी ने बताया कि खुर्जा से पंजाब तक रेल कॉरिडोर का निर्माण मुख्य रेल लाइन के समानांतर चल रहा है। पंजाब रूट के लिए खुर्जा के बाद खतौली में कॉरिडोर की लाइन को दिल्ली-सहारनपुर लाइन यानि मुख्य यात्री रेल लाइन से जोड़ा जा रहा है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि ट्रायल के दौरान खुर्जा के बाद खतौली में इंजन को उतारने की व्यवस्था संभव हो सके। भविष्य में इन दोनों केंद्रों पर इमरजेंसी अथवा किसी स्थिति में यात्री रेल लाइन से कॉरिडोर की लाइन पर मालगाड़ी को उतारा या चढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
मार्च तक पूरा होगा इलेक्ट्रिक लाइन का काम
कोलकाता से लुधियाना तक आधुनिक पटरियों पर दौड़ने वाली मालगाड़ी का ट्रायल मार्च में किया जाना प्रस्तावित है। खतौली तक इलेक्ट्रिक लाइन का कार्य पूरा करने की योजना है। कंपनी की ओर से व्यापक तरीके से कार्य किया जा रहा है। कॉरिडोर रेल लाइन के लिए जनपद में चार स्टेशन तैयार किए गए है, जिनका कार्य अंतिम चरणों में है।
पुलों का हो गया निर्माण
एलएंडटी कंपनी की ओर से खुर्जा से पिलखनी तक 237 किलोमीटर में कार्य किया जा रहा है। जिले की सीमा में 91 छोटे और 17 बड़े पुलों को निर्माण किया गया है। जबकि पूरी लाइन में 620 माइनर और 80 बड़े स्टील और कंक्रीट के पुल तैयार किए गए है।
14 मार्च को विश्व बैंक की टीम करेगी दौरा
विश्व बैंक की टीम 14 मार्च को मेरठ में डीएफसी के ऑफिस पहुंचेगी और परियोजना का रिव्यू करेगी। इसके बाद खतौली में मुआयना करेगी। रेल लाइन का तकरीबन कार्य समाप्ति की ओर है। दो किलोमीटर लाइन बिछाई जानी अवशेष है। सहारनपुर में रेल लाइन का कार्य भी जून तक पूरा करने का लक्ष्य है। वहां यार्ड में कार्य तेजी से चल रही है।
जल्द हो जाएगा काम पूरा
जट नंगला में किसानों के विरोध के कारण दो महीने से ज्यादा कार्य पूरा करने में विलंब हुआ है। मालगाड़ी के लिए बिछाई जा रही पटरी की क्षमता यात्री रेल लाइन से दोगुनी ज्यादा और दमदार है। - डॉ. रमन चौधरी, डीजीएम/प्रशानिक प्रोजेक्ट हेड, एलएंडटी कंपनी