फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   After bathing in the Ganges on Pitru Amavasya, water tarpan

पितृ अमावस्या पर गंगा स्नान कर किया जल तर्पण

Thu, 07 Oct 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
After bathing in the Ganges on Pitru Amavasya, water tarpan
शुकतीर्थ गंगा घाट पर पितरौं को जल अर्पण करते श्रद्धालु। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पितृ अमावस्या पर गंगा स्नान कर किया जल तर्पण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मोरना। शुकतीर्थ में पितृ अमावस्या पर दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद पूजा-अर्चना कर अपने पितरों का जल तर्पण किया। तीर्थनगरी में मंदिरों के दर्शन कर धर्मलाभ उठाया।

पितृ अमावस्या के उपलक्ष्य में गंगा घाट पर बुधवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां गंगा में डुबकी लगाई। घाट पर पुरोहितों ने पितरों को भोजन कराने के बाद विधि-विधान से पूजन कराकर जल-तर्पण कराया। इसके बाद गंगाघाट पर यज्ञ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुति प्रदान कर संतों महात्माओं को प्रसाद वितरित किया। श्रद्धालुओं ने शुकदेव आश्रम स्थित प्राचीन वट वृक्ष की परिक्रमा कर मन्नत का धागा बांधा। तीर्थनगरी स्थित सप्तऋषि भगवान श्रीकृष्ण मंदिर, दंडी आश्रम, श्रीराम आश्रम, संत समनदास आश्रम, रविदास आश्रम, महादेव आश्रम, हनुमतधाम, शिव धाम, पीतांबरा धाम, मां बगुलामुखी व दुर्गा मां मंदिर, श्रीगणेश धाम में भी श्रद्धालुओं ने परिजनों के साथ दर्शन कर पुण्यलाभ लिया। उधर, रामराज में पितृ अमावस्या पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा बैराज के घाट पर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर पितरों का तर्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed