फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Aedes is attacking, 14 patients become dengue positive

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - वार कर रहा एडीज, डेंगू पॉजीटिव हुए 14 मरीज

Wed, 27 Sep 2023 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 27 Sep 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Aedes is attacking, 14 patients become dengue positive
फोटो समाचार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। डेंगू रोग फैलाने वाले एडीज मच्छर ने इन दिनों कहर बरपाया हुआ है। सितंबर माह के आखिर में एक साथ कई-कई लोग डेंगू के शिकार हो रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को भी एक साथ 14 लोग डेंगू के शिकार हो गए। अब डेंगू मरीजों की संख्या 125 के पार पहुंच गई है। पिछले चार दिनों में रोजाना दस से अधिक डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं।

जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। आए दिन मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। मंगलवार को एक साथ मिले 14 डेंगू पॉजीटिव मरीजों के बाद संख्या 127 पर पहुंच गई है। जिला चिकित्सालय के साथ-साथ निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि मरीजों की इस भीड़ में अधिकांश वायरल बुखार और सामान्य बुखार से भी पीड़ित हैं। देहात क्षेत्र के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी एडीज मच्छर तेजी से बीमारी फैला रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह का कहना है कि शहर में भी लोगों के घरों में फ्रिज, कूलर, गमले, छत पर रखने वाले पक्षियों के लिए पानी के पात्रों में एडीज का लार्वा मिल रहा है।
विज्ञापन

यही कारण है कि तेजी से डेंगू की बीमारी फैल रही है। उन्होंने कहा कि बीच-बीच में हो रही बारिश के कारण भी डेंगू फैल रहा है। जिला चिकित्सालय में डेंगू के पांच मरीज भर्ती है। इसके अलावा वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों को भर्ती किया गया है। डेंगू वाले मरीजों को मच्छरदानी में लिटाया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी लोग समय-समय पर इकट्ठा पानी को हटाते रहें। अपने आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोगों के जोड़ों पर हो रहा डेंगू का असर

चिकनगुनिया की तरह ही डेंगू भी लोगों के हाथ-पैर के जोड़ों पर अपना असर दिखा रहा है। डेंगू पॉजीटिव मरीजों के हाथ व पैर के जोड़ के साथ-साथ मांसपेशियों में दर्द की शिकायत है। चिकित्सकों का कहना है कि डेंगू पॉजीटिव मरीजों को दर्द की शिकायत हो रही है। इसमें चिकनगुनिया की तरह ही दर्द होता है। बुखार के मरीजों को खूब पानी पिलाते रहें, इससे प्लेटलेट्स कम होने का खतरा नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed