{"_id":"6303cc04d7ac31414847d9be","slug":"advocates-strike-picket-khatauli-news-mrt602070456","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं ने की हड़ताल, धरना-प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं ने की हड़ताल, धरना-प्रदर्शन किया
विज्ञापन
1-जानसठ तहसील में धरना देते बार संघ के अधिवक्ता
- फोटो : KHATAULI
अधिवक्ताओं ने की हड़ताल, धरना-प्रदर्शन किया
जानसठ। तहसील में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए बार संघ अधिवक्ताओं ने कलमबंद हड़ताल कर सब रजिस्ट्रार कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय में रजिस्ट्री नहीं होने दी। हड़ताल में अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक, स्टांप विक्रेता और टाइपिस्ट शामिल रहे।
सोमवार को बार संघ के अधिवक्ताओं ने तहसील में भ्रष्टाचार और भारी अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए धरना-प्रदर्शन किया। बार संघ अध्यक्ष प्रद्युम्न भेटवाल ने कहा कि तहसील में भ्रष्टाचार व्याप्त है। अधिकारी अधिवक्ताओं का मान सम्मान नहीं करते। वादकारियों को परेशान किया जाता है। जब तक तहसील अधिकारी व कर्मचारी भ्रष्टाचार खत्म नहीं करेंगे तथा अपने व्यवहार में सुधार नहीं करेंगे, तब तक बार संघ अधिवक्ताओं का समय-समय पर संघर्ष जारी रहेगा। बार संघ सचिव प्रमोद शर्मा ने कहा कि अधिकारी तहसील के अंदर से भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करें, अन्यथा तहसील में कोई भी कार्य नहीं करने दिया जाएगा। इस दौरान पूर्व बार संघ अध्यक्ष जावेद हुमायूं, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, अरुण गर्ग, पूर्व सचिव ज्ञानचंद सैनी, पूर्व सचिव यशवंत सिंह कांबोज, सोनी गुर्जर, पूर्व सचिव अजादार हुसैन जैदी, संजीव चौधरी, दीपेश गुप्ता, प्रवेज जैदी, दस्तावेज लेखक संघ अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, हिलाल मेहंदी, चांदबीर सैनी, सोनू सैनी, योगेश भेटवाल, विनय शर्मा आदि मौजूद रहे।