{"_id":"64ef9173b7b38208210d4694","slug":"advocates-staged-a-protest-at-the-sdm-office-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1038-6497-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: अधिवक्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: अधिवक्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पर दिया धरना
विज्ञापन
खतौली। हापुड़ प्रकरण के विरोध में तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एसडीएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबाेधित ज्ञापन भेजा।
तहसील बार एसोसिएशन खतौली के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार त्यागी के साथ तहसील के अधिवक्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे। एसडीएम अपूर्वा यादव को दिए ज्ञापन में लाठी चार्ज में घायल हुए अधिवक्ताओं को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता, दोषी पुलिस कर्मियों पर मुकदमा के साथ ही डीएम, एसएसपी को हटाए जाने की मांग की है। इस दौरान अध्यक्ष जितेंद्र कुमार त्यागी, महासचिव नवाब सिंह, सचिन आर्य, राजवीर सिंह, योगेश खारी, युगांश मित्तल, रामचंद सैनी, कदम सिंह चंदेल, मनोज कुमार गर्ग, सुलेमान खान, अभिषेक गोयल आदि उपस्थित रहे।