फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Advocate's ID hacked, brother-in-law deposited 25 thousand

मुजफ्फरनगर: अधिवक्ता की आइडी हैक, बहनोई ने जमा कराए 25 हजार

Sun, 12 Feb 2023 05:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 12 Feb 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Advocate's ID hacked, brother-in-law deposited 25 thousand
मुजफ्फरनगर। शातिर साइबर अपराधी ने एक अधिवक्ता की फेस बुक आइडी व मोबाइल हैक कर व्हाटसएप ने परिचितों को रुपये जमा कराने के लिए मैसेज भेज डाले। पीड़ित के बहनोई ने 25 हजार रुपये जमा करा दिए। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

अधिवक्ता फैयजाब खान ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि कई दिन पहले उनके परिचितों के मोबाइल पर काल आई। बताया कि उनका फोटो एक मोबाइल नंबर पर लगा हुआ है। उस नंबर वाले व्हाट्सएप से मेसेज भेजा और अपने मोबाइल नंबर के पेटीएम, बैंक एकाउंट में रुपये डालने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन

अधिवक्ता का कहना था कि उन्होंने किसी से कोई पैसा नहीं मांगा है। बहकावे में आकर उनके बहनोई फरीद अहमद ने खाते में 25 हजार रुपये जमा करा दिए। बाद में पता चला कि उक्त नंबर शामली के किसी बसंत का है। उसने यह रुपये ट्रांसफर कराए हैं। अधिवक्ता ने कहा कि किसी साइबर अपराधी ने ऐसा किया है। एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed