फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Advocate will be on leave for five days

Muzaffarnagar News: पांच दिन के लिए अवकाश पर रहेंगे अधिवक्ता

Sat, 03 Jun 2023 07:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 07:41 PM IST
विज्ञापन
Advocate will be on leave for five days
जिला बार एसोसिएशन की आम सभा में लिया गया निर्णय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। जिला बार एसोसिएशन की आम सभा में अधिवक्ताओं ने पांच दिन के अवकाश रखने का निर्णय लिया है। अधिवक्ता पांच जून से नौ जून तक न्यायालयों में न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे। इस संबंध में प्रस्ताव जिला जज सहित अधिकारियों को भेजा गया है।
बार संघ अध्यक्ष अनिल जिंदल एवं महासचिव जितेंद्र कुमार ने बताया जून में न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हाईकोर्ट की ओर से 10 दिन के अवकाश की सुविधा है, जबकि अधिवक्ता इस सुविधा से वंचित है। बार संघ से जुड़े अधिवक्ताओं की मांग पर फैंथम हॉल में आम सभा आहूत की गई। इसमें जून में पांच दिन के अवकाश पर रहने का फैसला लिया गया है। इस अवधि में अधिवक्ता किसी न्यायालय में उपस्थित नहीं होंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में एक प्रस्ताव जिला जज, जिलाधिकारी, जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग एवं मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल के चेयरमैन सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। इस संबंध में मुख्य न्यायाधीश हाईकोर्ट प्रयागराज एवं चेयरमैन बार काउंसिल उत्तर प्रदेश को पत्र प्रेषित कर अवगत कराया है। अध्यक्ष ने बताया आम सभा में वर्ष 2018-19 के समय के चेंबर आवंटन की जमा राशि तीन अधिवक्ताओं एवं सुलहनामे के लिए तीन वादकारियों की रकम का कुल भुगतान 4.85 लाख रुपये बार फंड से किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed