फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Advocate's missing son found in Lucknow

अधिवक्ता का लापता पुत्र लखनऊ में मिला

Fri, 29 Jul 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Advocate's missing son found in Lucknow
देवबंद। नगर के अधिवक्ता एवं व्यापारी नेता मनोज सिंघल का लापता पुत्र शिवम सिंघल (19) शुक्रवार को लखनऊ स्थित जीआरपी कार्यालय में मिल गया। सूचना मिलते ही परिजन उसे लेने के लिए जीआरपी पुलिसकर्मी के साथ लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन

शिवम सिंघल ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा इसी वर्ष 81 फीसदी अंकों से उत्तीर्ण की है। वह 27 जुलाई की देर शाम घूमने के लिए घर से बाहर निकला था। घंटों बाद भी शिवम घर नहीं लौटा तो परिजनों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही उसकी तलाश आरंभ करा दी थी। सीसीटीवी कैमरों में वह रेलवे स्टेशन की तरफ जाता दिखाई पडा। स्टेशन पर उसकी साइकिल खड़ी मिली थी। शुक्रवार की सुबह अधिवक्ता मनोज सिंघल के मोबाइल पर शिवम के लखनऊ स्टेशन पर होने की सूचना मिली। परिजनों ने तुरंत ही स्थानीय जीआरपी कार्यालय से संपर्क किया। शिवम के जीआरपी कार्यालय लखनऊ में होने की पुष्टि होते ही परिजन स्थानीय जीआरपी पुलिसकर्मी को साथ लेकर लखनऊ रवाना हो गए। अधिवक्ता मनोज सिंघल ने बताया कि शनिवार की सुबह तक वह पुत्र शिवम को लेकर देवबंद लौट आएंगे। वहीं विगत दो दिनों से शिवम की तलाश में इधर-उधर भाग दौड़ कर रही देवबंद पुलिस ने भी उसके लखनऊ में बरामद होने की सूचना के बाद राहत की सांस ली। सीओ रामकरन सिंह ने बताया कि लखनऊ जीआरपी कार्यालय से कागजी कार्रवाई के बाद शिवम को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। वहीं, शिवम के लखनऊ में मिलने की सूचना मिलते ही परिजन व सगे संबंधियों के मायूस चेहरों पर खुशी देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed