फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Admission in Atal Residential School will be from April 1

Muzaffarnagar News: अटल आवासीय विद्यालय में एक अप्रैल से होंगे प्रवेश

Wed, 04 Jan 2023 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Admission in Atal Residential School will be from April 1
प्रदेश के मुख्य सचिव के आदेश के बाद डीएम ने ली बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जानसठ के गांव नंगला बुजुर्ग में निर्माणाधीन अटल आवासीय विद्यालय को एक अप्रैल से संचालित किया जाएगा। डीएम सीबी सिंह ने निर्माण एजेंसी और संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर 31 मार्च से पहले सभी कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव ने इस संबंध में डीएम को सभी तैयारियां पूरी कराने के निर्देश दिए। इस आधार पर डीएम ने निर्माण एजेंसी लोनिवि के अधिकारियों और संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। डीएम सीबी सिंह ने निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया कि 31 मार्च से पहले अटल आवासीय विद्यालय में मुख्य गेट, सीवर, इलेक्ट्रिक पैनल के लिए सब स्टेशन, स्कूल बिल्डिंग पर शिखर डोम का कार्य, अंडर ग्राउंड वाटर टैंक, छात्रावास में ममटी, फिनिशिंग एवं प्लम्बिंग आदि सभी कार्य पूरे हो जाने चाहिए। एएलसी प्रतिभा तिवारी को निर्देश दिए कि वे बच्चों के प्रवेश और मान्यता आदि की तैयारी पूरी कराएं। बैठक में पीओ नेडा भजन सिंह, बीएसए शुभम शुक्ला, जिला उद्यान अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed