फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Administration gave a bow of four lakhs to Jyoti

ज्योति को प्रशासन ने दिया चार लाख का धनुष

Fri, 11 Jun 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Administration gave a bow of four lakhs to Jyoti
ज्योति को प्रशासन ने दिया चार लाख का धनुष
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। संसाधनों के अभाव में अब जिले के खिलाड़ियों के सपनों को टूटने नहीं दिया जाएगा। जिला प्रशासन ने होनहार खिलाड़ियों की सहायता राइफल क्लब से करने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में देश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही जिले की खेल प्रतिभा ज्योति बालियान को चार लाख की कीमत का धनुष मुहैया कराया गया है।
कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय पर डीएम सेल्वा कुमारी जे ने नेशनल आर्चरी महिला खिलाड़ी ज्योति को धनुष दिया। ज्योति पुत्री देवेंद्र बालियान निवासी ग्राम गोयला शाहपुर आर्चरी खिलाड़ी हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते हुए 18 गोल्ड मेडल जीते हैं। अब मुजफ्फरनगर कि बेटी ज्योति को टोक्यो जापान में होने जा रही वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए चुना गया है।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने कहा कि ज्योति ने बताया था कि उसके पास अच्छा धनुष नहीं है। जिला प्रशासन ने राइफल क्लब के पैसे से उसके लिए धनुष की व्यवस्था की है। अभ्यास के बाद इस धनुष को वह पुलिस लाईन में जमा करा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed