{"_id":"618172e0014ec240616b416d","slug":"administration-engaged-in-preparation-for-chief-minister-s-program-devband-news-mrt563296640","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी में जुटा प्रशासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीएम (ई) समेत अन्य अधिकारियों ने देवबंद पहुंचकर प्रस्तावित स्थलों का किया निरीक्षण
अधिकारियों का आदेश मिलते ही नगरपालिका ने शुरू कराया सफाई अभियान
फोटो संख्या 2
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नौ नवंबर को देवबंद आगमन की तैयारी में जिला प्रशासन जुट गया है। मुख्यमंत्री रेलवे रोड पर प्रस्तावित एटीएस कमांडों ट्रेनिंग सेंटर का शिलान्यास करने के बाद सभा को भी संबोधित करेंगे।
मंगलवार को एडीएम (ई) अर्चना द्विवेदी, एसपी (देहात) अतुल शर्मा और एसपी (सिटी) राजेश कुमार ने देवबंद में स्थानीय अधिकारियों के साथ प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण कर उचित निर्देश दिए। इसके बाद नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने एटीएस कमांडों ट्रेनिंग सेंटर स्थल पर साफ सफाई कराना आरंभ किया । बता दें सोमवार को डीएम अखिलेश सिंह ने विधायक बृजेश सिंह के साथ प्रस्तावित स्थल के अलावा उन स्थलों के चयन को भी निरीक्षण किया, वहां मुख्यमंत्री की सभा होनी है, लेकिन अभी तक जिला प्रशासन के पास मुख्यमंत्री कार्यालय से लिखित कार्यक्रम नहीं आया है। इसके बाद भी जिला प्रशासन मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को देखकर तैयारी में जुट गया है। एसडीएम दीपक कुमार ने बताया एडीएम समेत अन्य अधिकारियों ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया है। रेलवे रोड पर करीब दो हजार वर्ग मीटर स्थान पर एटीएस कमांडों ट्रेनिंग सेंटर बनना है। इसका शिलान्यास मुख्यमंत्री देवबंद में करेंगे।