{"_id":"60a00e7e8ebc3e8dae15851e","slug":"administration-busy-in-preparation-for-chief-minister-s-arrival-muzaffarnagar-news-mrt5384901136","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री कल आएंगे, प्रशासन में हड़कंप1द्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री कल आएंगे, प्रशासन में हड़कंप1द्ग
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी में जुटा प्रशासन
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को शहर में कोविड नियंत्रण के लिए किए गए इंतजाम को देखेंगे तथा समीक्षा करेंगे। कोरोना महामारी से जूझ रही जनता जिस प्रशासन को एक माह से ढूंढ रही थी वह सुलभ हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने का कार्यक्रम मिलते ही जिले का कोविड कमांड सेंटर जनता के लिए काम करने लगा है। जनता की समस्या सुनी जाने लगी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को शहर मेें आ रहे हैं। डीएम सेल्वा कुमारी जे सहित समस्त अफसर कोविड महामारी से जूझ रही जनता के लिए सुलभ होने लगे हैं। एक माह में से त्रस्त जनता का जिस कोविड कमांड सेंटर पर कोई फोन उठाने वाला नहीं था। वह चकाचक तैयार हो गया है। जनता की समस्या सुनी जाने लगी है। रजिस्टर तैयार हो गए है। कितने लोगों की समस्या आई और कितनों का निस्तारण हुआ अधिकारी फटाफट आपको बता देंगे। कमांड सेंटर का रिकार्ड देखे तो बीते सात दिनों में 42 लोगों को ऑक्सीजन सिलिंडर दिलाए गए हैं। 28 लोगों को हॉस्पिटल में बेड दिलाए गए हैं। 58 लोगों को शिकायत के बाद दवा भेजी गई है। चार गांवों में सैनिटाइज कराया गया है। सब अपडेट हो गया है क्योंकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसी कमांड सेंटर को देखेंगे। यहां की तैयारी के लिए एडीएम प्रशासन अमित सिंह को लगाया गया है। ये मानिए जिले की जनता के लिए प्रशासन सुलभ हो गया है। कोविड कमांड सेंटर पर आप बात करेंगे तो तुरंत समस्या का निराकरण होगा।
सोमवार सुबह 11 बजे आएंगे सीएम
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सुबह 11 बजे हैलिकॉप्टर से पुलिस लाइन में पहुंचेंगे। यहां से वह कलक्ट्रेट में स्थित कोविड कमांड सेंटर में सुबह 11.10 से 11.25 तक निरीक्षण करेंगे। 11.30 मिनट से 12.15 बजे तक जनप्रतिनिधियों और अफसरों से मुलाकात करेंगे। 12.15 बजे मीडिया को ब्रीफिंग करेंगे। करीब12.30 बजे से लेकर एक बजे तक स्थानीय भ्रमण करेंगे। एक बजे वह हैलिकॉप्टर से सहारनपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। कलक्ट्रेट में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर डीएम ऑफिस के सामने बने अवरोधक हटा दिए गए हैं। बिजली के तारों को व्यवस्थित किया जा रहा है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज, अस्पताल की सूरत बदल रही
मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय और कोविड हॉस्पिटल मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज की रातो रात तस्वीर बदल रही है। तमाम प्रशासन सीएम के आगमन की तैयारी में जुटा है।