फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ADM checked the arrangements of paddy purchasing centers

Muzaffarnagar News: एडीएम ने धान क्रय केंद्रों की व्यवस्थाएं जांची

Sat, 17 Oct 2026 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
ADM checked the arrangements of paddy purchasing centers
मीरापुर। एडीएम वित्त एवं राजस्व गंभीर सिंह ने मीरापुर और मोरना स्थित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने धान खरीद की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गंभीर सिंह ने केंद्र पर धान खरीद की प्रगति का अवलोकन किया। उन्होंने किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, आवश्यक अभिलेखों और खरीद प्रक्रिया से संबंधित व्यवस्थाओं की जांच की। अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को धान खरीद प्रक्रिया पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को कोई असुविधा न हो। उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। सभी अभिलेखों को अद्यतन रखने और निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश भी दिए। इससे किसानों को शासन की निर्धारित व्यवस्था का लाभ सुगमता से मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed