फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Aditya and Paras topped in painting competition

चित्रकला प्रतियोगिता में आदित्य और पारस अव्वल

Fri, 27 Aug 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Aditya and Paras topped in painting competition
एसडी इंटर कालेज में चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता छात्र। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
चित्रकला प्रतियोगिता में आदित्य और पारस अव्वल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गुरु तेग बहादुर की जयंती के उपलक्ष्य में सनातन धर्म इंटर कॉलेज में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में भाग लिया। सीनियर वर्ग में आदित्य सैनी और जूनियर वर्ग में पारस सैनी अव्वल रहे।
प्रतिभागी छात्रों ने रंगों और कूची के माध्यम से अपनी भावनाओं को अपने चित्रों के माध्यम से उकेरा। किसी ने देश भक्ति की भावना को अपने चित्रों का विषय बनाया तो किसी ने प्रकृति चित्रण कर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई। सीनियर वर्ग में आदित्य सैनी व इशरत जहां प्रथम, सानिया द्वितीय, सुहैल व नंदिनी तृतीय स्थान पर रहे, हरिओम व सन्नी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग में पोट्रेट में पारस सैनी प्रथम, करन कुशवाह द्वितीय, ध्रुवपाल तृतीय स्थान पर रहे, एवं पेंटिंग में फैजान प्रथम, आकाश द्वितीय, अमरदीप तृतीय स्थान पर रहे, मोनू और चांद मलिक को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। संयोजक डॉ राजबल सैनी एवं जय प्रकाश सिंह रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. रश्मि चौधरी, शिवानी राणा, राहुल कुमार, अशोक कुमार सैनी, संजय सिंह, अनिल कुमार का विशेष सहयोग रहा। अंत में प्रधानाचार्य अनिल मित्तल ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed