{"_id":"6a4272b7f4bac8cae207bd66","slug":"adg-traffic-inspected-the-kanwar-yatra-route-and-took-stock-of-the-arrangements-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-174688-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: एडीजी यातायात ने कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं का लिया जाएजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: एडीजी यातायात ने कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं का लिया जाएजा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर/ पुरकाजी। कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट हुई है। सोमवार को एडीजी यातायात एएस गणेश ने सहारनपुर रेंज के डीआईजी अभिषेक सिंह व एसएसपी संजय कुमार वर्मा के साथ कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। सुरक्षा व यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
एडीजी सुबह साढ़े 11 बजे उत्तराखंड सीमा भूराहेड़ी पहुंचे थे। उन्होंने उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश में आने वाले कांवड़ यात्रा के प्रमुख प्रवेश बिंदु भूराहेड़ी चेकपोस्ट के बारे में जानकारी ली। उन्होंने चेक पोस्ट पर सुरक्षा प्रबंध, बैरिकेडिंग, डायवर्जन प्लान, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, कंट्रोल व्यवस्था के बारे में जानकारी की।
उन्होंने थाना पुरकाजी, छपार, नई मंडी, मंसूरपुर, खालापार एवं कोतवाली नगर क्षेत्र में पड़ने वाले कांवड़ मार्ग, प्रमुख चौराहों, तिराहों, रामपुर तिराहा, सिसौना कट, बागोवाली कट, शिव चौक तक कांवड़ मार्ग को देखा और दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
एडीजी ने श्रद्धालुओं की संख्या, रूट मैनेजमेंट, भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन सेवाओं व निकासी मार्ग, चिकित्सा व अग्निशमन व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधों, पार्किंग स्थलों, एम्बुलेंस संचालन तथा पुलिस की प्रस्तावित तैनाती की जानकारी ली। निरीक्षण के बाद पुलिस गेस्ट हाउस में अधिकारियों की बैठक ली।
कहा कि विभिन्न विभागों से समन्वय, अंतरजनपदीय एवं अंतरराज्यीय समन्वय बनाएं। उत्तराखंड पुलिस से समन्वय एवं सूचनाओं का आदान-प्रदान बनाए रखें। शिव भक्तों को असुविधा न हो। इस दौरान एसएसपी संजय कुमार वर्मा व जिले के सभी पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
-- चेयरमैन पुरकाजी ने बताईं समस्याएं
पुरकाजी। चेयरमैन जहीर फारूकी ने बताया कि दिल्ली-देहरादून हाईवे पर पुल व पुराने हाईवे पर लोक निर्माण विभाग की ओर से किया जा रहा सड़क चौड़ीकरण का कार्य समय से पूरा नहीं हुआ तो कांवड़ यात्रा में बाधा आएगी।