{"_id":"632f505a4060ff10180fa1ee","slug":"adg-reached-khuda-talks-with-the-family-members-of-shadab-muzaffarnagar-news-mrt6066561179","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुड्डा पहुंचे एडीजी, शादाब के परिजनों से की बातचीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुड्डा पहुंचे एडीजी, शादाब के परिजनों से की बातचीत
विज्ञापन
गांव खुड्डा में बृहस्पतिवार की रात डकैतों ने युवक शादाब की कर दी गई थी हत्या
पुलिस की पांच टीम बदमाशों की तलाश में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
छपार (मुजफ्फरनगर)। गांव खुड्डा में बृहस्पतिवार की रात हुई डकैती और युवक शादाब की हत्या के मामले में पुलिस की पांच टीम बदमाशों की तलाश में जुटी हैं। एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय ने महत्वपूर्ण सुराग मिलने का दावा किया हैं। उधर, शनिवार दोपहर में एडीजी राजीव सभरवाल ने पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली और मौका मुआयना भी किया।
गांव खुड्डा में बृहस्पतिवार की रात आधा दर्जन से अधिक डकैत जरीफ के घर में सीढ़ी लगाकर घुस गए थे। डकैतों ने परिजनों को बंधक बनाकर 10 लाख के जेवर और आठ हजार की नकदी लूट ली थी। विरोध करने पर जरीफ के बेटे शादाब की गोली मारकर हत्या कर दी थी। रात में ही एसएसपी विनीत जायसवाल और एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय ने मौके पर पहुंच जानकारी ली थी। एसएसपी ने पुलिस की पांच टीम बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगाई हैं।
शनिवार की दोपहर में एडीजी राजीव सब्बरवाल ने गांव खुड्डा पहुंच कर पीड़ित परिवार के सदस्यों से बातचीत की। सीढ़ी लगने वाले और बंधक बनाए जाने वाले स्थान को भी देखा। एडीजी ने घटना का जल्द खुलासा करने के आदेश दिए। इस दौरान एसएसपी विनीत जायसवाल, एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय भी साथ रहे।
विज्ञापन
क्षेत्र के ही रहने वाले हैं बदमाश
पुलिस का मानना है कि डकैत क्षेत्र के ही रहने वाले है। डकैतों को घर के सभी सदस्यों के सोने के बारे में पूरी जानकारी थी। ग्रामीण भी इसी की आशंका जता रहे है।
जरीफ के घर डकैती की घटना का खुलासा करने के लिए पांच टीम लगाई गई हैं। डकैतों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। - अर्पित विजय वर्गीय, एसपी सिटी।