{"_id":"5c895371bdec22143b6f01b3","slug":"adg-and-ig-examined-the-preparations-for-the-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीजी व आईजी ने लिया चुनाव की तैयारियों का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीजी व आईजी ने लिया चुनाव की तैयारियों का जायजा
Thu, 14 Mar 2019 12:31 AM IST
Deepak Kausik
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Published by: Deepak Kausik
Updated Thu, 14 Mar 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करते एडीजी प्रशांत कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार और आईजी सहारनपुर रेंज शरद सचान ने बुधवार सुबह जिला मुख्यालय पहुंचकर पहले चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। चुनाव सेल व शहर कोतवाली में पहुंचकर पुलिस कार्रवाई की जानकारी ली। रुड़की रोड स्थित फोर्स के ठहराव स्थल व स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया।
लोकसभा चुनाव के दौरान जनपद में 11 अप्रैल को मतदान होना है। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया 18 मार्च से होगी। पुलिस-प्रशासन ने भी चुनाव को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। बुधवार को एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार और आईजी सहारनपुर रेंज शरद सचान चुनाव तैयारियों का जायजा लेने जिला मुख्यालय पहुंचे। दोनों अफसरों ने सबसे पहले पुलिस लाइन स्थित चुनाव सेल पहुंचकर पुलिस की तैयारियों का जायजा लिया।
चुनाव रजिस्टर के साथ ही चुनाव प्रभावित कर सकने वाले असामाजिक तत्वों का चिह्निकरण और उनके खिलाफ की गई निरोधात्मक कार्रवाई, चुनाव आयोग के निर्देशों का अनुपालन, जिले में बनाए गए चुनाव सेक्टर व जोन के साथ ही कितना फोर्स आ चुका है और कितना आना है, आदि सभी बिंदुओं की सिलसिलेवार जानकारी ली। इसके साथ ही पोलिंग पार्टियों की व्यवस्था और स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों अफसर शहर कोतवाली पहुंचे और चुनाव संबंधी तैयारियों का जायजा लेते हुए चुनाव रजिस्टर, क्षेत्र में की गई निरोधात्मक कार्रवाई व अन्य तैयारियों का जायजा लिया। तत्पश्चात दोनों अफसर शहर के रुड़की रोड स्थित गुरु रामराय पब्लिक स्कूल पहुुंचे और वहां बनाए गए फोर्स के ठहराव स्थल का जायजा लेते हुए स्थानीय अफसरों को निर्देश दिए। इस दौरान डीएम अजय शंकर पांडे, एसएसपी सुधीर कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन अमित कुमार, एसपी सिटी सतपाल अंतिल, एसपी देहात आलोक शर्मा, सीओ सिटी हरीश सिंह भदौरिया, सीओ मंडी योगेंद्र सिंह व अन्य अफसर मौजूद रहे।