फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Additional speculation of 41 lakh quintal sugarcane given to mills

चीनी मिलों में 41 लाख क्विंटल की गन्ना आपूर्ति बढी

Thu, 30 Jan 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Additional speculation of 41 lakh quintal sugarcane given to mills
मिलों को दिया 41 लाख क्विंटल गन्ने का अतिरिक्त सट्टा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले की चार चीनी मिलों को प्रदेश सरकार ने गन्ने की अतिरिक्त सट्टा देने का आदेश जारी किया है। यह कवायद जिला गन्ना विभाग की संस्तुति पर की गई है। अब तक 41 लाख क्विंटल गन्ने का अतिरिक्त सट्टा दिया जा चुका है। जिन मिलों को यह सुविधा उपलब्ध कराई गई उनमें भैसाना, तितकावी, टिकौला और खाईखेड़ी शामिल है। अन्य मिलों को जल्द यह सुविधा मिलने की उम्मीद है। गन्ने का उत्पादन बढ़ने के कारण जिले में गन्ना आपूर्ति का संकट खड़ा हो गया था, जिसके चलते किसानों का कोटा बढ़ाया गया है।

जिले में इस बार गन्ने की बंपर पैदावार हुई है। विभाग 10 से 20 फीसदी गन्ने की अधिक पैदावार मान रहे हैं। इससे किसानों का गन्ना सट्टा कम पड़ गया है। सट्टा बढ़ाने की मांग किसान लगातार कर रहे थे। जिला गन्ना अधिकारी डॉ आरडी द्विवेदी का मानना है कि लगभग 30 प्रतिशत किसानों की उपज में बढ़ोतरी हुई है। लगभग 80 हजार किसान गन्ने की पर्ची बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इसे देखते हुए शासन को 50 लाख क्विंटल गन्ने का अतिरिक्त सट्टा बढ़ाने की मांग की गई थी। शासन अब तक चार मिलों में 41 लाख क्विंटल गन्ने की आपूर्ति के आदेश आ चुके हैं। अन्य चीनी मिलों में यह प्रक्रिया चल रही है। अब तक भैसाना में 17 लाख क्विंटल गन्ने की आपूर्ति बढ़ी है। इसमें नौ लाख इसी जनपद के किसानों से तथा शेष बागपत के किसानों से आपूर्ति होगी। तितावी में 11 लाख क्विंटल की आपूर्ति बढ़ चुकी है। खाईखेड़ी चीनी मिल में 8.78 लाख क्विंटल गन्ने की आपूर्ति बढ़ी है। टिकौला शुगर मिल में पांच लाख क्विंटल की आपूर्ति बढाई गई है। इससे लगभग 50 हजार किसानों को लाभ होगा। मंसूरपुर और रोहाना के आदेश शीघ्र आने की संभावना है। डीसीओ ने बताया कि उपज के हिसाब से आपूर्ति और भी बढाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed