फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Action will be taken if stubble is burnt: SDM

पराली जलाई तो होगी कार्रवाई : एसडीएम

Wed, 14 Oct 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken if stubble is burnt: SDM
पराली जलाई तो होगी कार्रवाई : एसडीएम
विज्ञापन

देवबंद। एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों व ग्राम प्रधानों की बैठक ली। जिसमें पराली नहीं जलाने के संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए।

एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने कहा फसल अपशिष्ट जलाना दंडनीय अपराध है। यदि कोई पराली जलाता हुआ पकड़ा जाता है तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। एसडीएम ने विभिन्न अधिकारियों को किसानों के बीच जाकर फसल अवशेष (पराली) नहीं जलाने के संबंध में जागरूक करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने गन्ना विभाग के अधिकारियों से कहा कि वह गन्ना पर्ची के माध्यम से इसके लिए प्रचार प्रसार करने को निर्देशित करें। ग्राम प्रधानों, विकास विभाग और पंचायत विभाग के अधिकारियों से कहा वह गांवों में वाल पेंटिंग के माध्यम से लोगों को पराली जलाने से होने वाले दुष्प्रभावों से अवगत कराएं। कर्मचारी फसल जलने के संबंध में तुरंत तहसीलदार को जानकारी दें। जिससे कि वह कारण बताओ नोटिस जारी कर सकें। दोषी पाए जाने पर दो एकड़ से कम भूमि वाले लोगों से 2500 रुपये और पांच एकड़ से अधिक भूमि वाले बड़े कृषकों से 15 हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed