फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Action will be taken if employees are found guilty

कर्मचारियों के दोषी पाए जाने पर होगी कार्रवाई

Thu, 19 Aug 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken if employees are found guilty
कर्मचारियों के दोषी पाए जाने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना।। कर्मचारियों के विरुद्ध लिखवाया गया मुकदमा वापस लेने तथा जनप्रतिनिधि के प्रतिनिधि के विकास खंड कार्यालय में रोक लगाने की मांग को लेकर ब्लॉक कर्मचारियों का धरना मुख्य विकास अधिकारी के आश्वासन पर खत्म हो गया। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि पुलिस की जांच में दोषी नहीं पाए जाने पर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी।

विकास खंड बुढ़ाना कार्यालय के तीन कर्मचारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज होने के कारण बुढ़ाना ब्लॉक के कर्मचारियों का ब्लॉक परिसर में अनिश्चितकालीन धरना जारी था। बृहस्पतिवार को ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह नागर सहित समिति के पांच पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने इस मुद्दे को लेकर मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव से वार्ता की। मुख्य विकास अधिकारी से घंटों हुई वार्ता के बाद उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि मुकदमा पंजीकृत हो चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस की जांच के दौरान कोई कार्रवाई नही होगी। पुलिस की जांच में दोषी न पाए जाने पर मुकदमा खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के प्रतिनिधि कर्मचारियों का शोषण नही कर सकेंगे। मुख्य विकास अधिकारी के साथ वार्ता में समिति के पदाधिकारी संतुष्ट हुए। उनके आश्वासन पर कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त हो गया। मुख्य विकास अधिकारी के साथ वार्ता में समिति के जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह नागर, हरीशचंद्र, फिरोज, चंद्रा व पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed