फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Action will be taken against absent 68 employees

अनुपस्थित 68 कर्मचारियों के विरुद्ध होगी कार्रवाई

Fri, 04 Feb 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against absent 68 employees
मुजफ्फरनगर। विधानसभा चुनाव में मतदान को जनपद में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों को तीसरे दिन भी प्रशिक्षण दिया गया। तीसरे दिन 68 कर्मचारी गैर हाजिर रहे। इन सबके खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

एसडी पब्लिक स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण के अंतिम दिन पार्टी संख्या 2041 से लेकर 3478 तक के मतदान कर्मचारियों द्वारा प्रशिक्षण ग्रहण किया गया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के संबंध में चुनाव प्रक्रिया के संबंध में सभी पीठासीन अधिकारी एवं प्रथम, द्वितीय व तृतीय मतदान अधिकारियों को मास्टर ट्रेनर के द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम में 68 कार्मिक अनुपस्थित रहे। गैरहाजिर कर्मचारियों के विरुद्ध डीएम ने प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश दिया। प्रेक्षक मीरापुर देवा ज्योति दत्ता ने प्रशिक्षण के दौरान निरीक्षण किया और व्यवस्था को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निर्वाचन का कार्य पूर्ण निष्ठा एवं लग्न से सम्पन्न कराये। प्रेक्षक ने सभी मतदान कार्मिकों को स्पष्ट करते हुए कहा कि मतदान को आयोग की मंशा के अनुरूप संपन्न कराने में सभी पीठासीन अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय मतदान अधिकारियों एवं मतदान कार्मिकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर जिला पंचायतराज अधिकारी अनिल कुमार, बीएसए मायाराम, मास्टर ट्रेनर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed