फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Accused of saving guilty employees in fraud

फर्जीवाड़ा में दोषी कर्मचारियों को बचाने का आरोप

Sat, 14 Mar 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Accused of saving guilty employees in fraud
मोरना। मोरना मिल में नए गन्ना सट्टा में फर्जीवाड़े को लेकर क्षेत्र के किसानों ने गन्ना विभाग पर दोषी कर्मचारियों को बचाने के आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से सही जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

मोरना मिल में नए गन्ना सटटे में हस्तलिखित खसरा खतौनी के द्वारा गन्ना माफिया और कर्मचारी गंगा खादर से सटे किसानों का इस्तेमाल कर गन्ना विभाग और तहसील जानसठ को चूना लगा रहे हैं। भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि गांव शुक्रतारी, भोकरहेड़ी गंगा खादर, इंछावाला सहित अन्य गांवों में मिल कामदारों के साथ मिल कर नए गन्ना सटटों में हजारों कुंतल गन्ना सट्टे का बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा किया गया है। किसानों के साथ मिल प्रबंधक हर्षवर्धन कौशिक को फर्जीवाड़े का खुलासा करने और जानसठ तहसील के अभिलेखागारों से मिलान कराने और जांच पड़ताल कराने को ज्ञापन देकर मांग की गई थी। लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। शुक्रवार को भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने फर्जीवाड़े का खुलासा शीघ्र नहीं होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी ने बताया कि मिल प्रबंधन से इस मामले में बातचीत की गई है। उन्होंने बताया कि खसरा खतौनियों की जांच तहसील जानसठ से कराने के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed