फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Accused of raping woman arrested

महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

Wed, 30 Jun 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Accused of raping woman arrested
महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मदद कराने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म कर उसकी अश्लील क्लिप बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोपी संजय को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वर्ष 2019 में वह ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत लेकर पुलिस ऑफिस गई थी। आरोप है कि वहां मौजूद गांव बेलड़ा निवासी संजय कटारिया ने उसकी मदद कराने का झांसा देकर मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद वह बात करने लगा और एक दिन शुकतीर्थ ले जाकर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। उसे कूकड़ा स्थित एक कमरे में ले गया और वहां भी दुष्कर्म कर मोबाइल से अश्लील क्लिप बना ली। आरोप है कि आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। पुलिस ने आरोपी संजय कटारिया के साथ ही उसकी पत्नी, भाई व पिता के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने बुधवार को दुष्कर्म आरोपी संजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed