फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Accused of raping a four-year-old girl arrested

Muzaffarnagar News: चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 08 Apr 2023 07:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 07:43 PM IST
विज्ञापन
Accused of raping a four-year-old girl arrested
पहले भी सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में जा चुका जेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। चरथावल पुलिस ने चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक पहले भी सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।
एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने पुलिस कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि चरथावल क्षेत्र में रहने वाली चार वर्षीय बच्ची अपने घर से दादी के घर खेलने जा रही थी। रास्ते में उवैश ने टेलर की दुकान खोली हुई हैं। उसने बच्ची को टॉफी देने का लालच देकर रोक लिया और उसे बाथरुम में लेकर दुष्कर्म किया। आरोपी इसके बाद भाग गया था। बच्ची ने घर जाकर परिजनों को सूचना दी तब पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेजते हुए पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया गया हैं।
विज्ञापन


सात दिन में चार्जशीट होगी पूरी
एसपी सिटी ने बताया कि बच्ची के साथ घटना के इस मामले में सात दिन में चार्जशीट कोर्ट में पेश की जाएगी। कोर्ट में पैरवी कराते हुए दो माह में ही सुनवाई पूरी कराकर आरोपी को सजा दिलाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी किया था दुष्कर्म
एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी ने वर्ष 2021 में सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म किया था और 14 माह बाद पीडि़त पक्ष से समझौता कर जेल से बाहर आ गया था। अब फिर यह अपराध कर डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed