फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Accused of misdemeanor caught while attempting gokshi

गोकशी का प्रयास करते धरा बदसलूकी का आरोपी

Sun, 26 Jul 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Accused of misdemeanor caught while attempting gokshi
भोपा थाने से ककरौली गांव में गोकशी व पुलिस से अभद्रता करने वाले सपा नेता शहनवाज का मुंह छुपाकर ले - फोटो : KHATAULI
गोकशी का प्रयास करते धरा बदसलूकी का आरोपी
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। ककरौली में करीब ढाई माह पूर्व गोकशी की सूचना पर दबिश देने पहुंची पुलिस टीम के साथ बदसलूकी करने व पुलिसकर्मियों को धमकी देने का आरोपी शनिवार रात गोकशी का प्रयास करते हुए रंगेहाथ धरा गया। इस दौरान भी आरोपी पुलिस टीम से उलझ गया, जिसका फायदा उठाकर उसके तीन साथी फरार हो गए। संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
ककरौली थाना पुलिस ने शनिवार देर रात गोकशी की सूचना पर गुफरान पुत्र कासिम उर्फ पप्पू के घर दबिश दी। एसआई हरपाल सिंह ने बताया कि घर में चार लोग गोकशी का प्रयास करते मिले, जिन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी के समय एक आरोपी शाहनवाज पुत्र नसीम पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए बदसलूकी करने लगा। एसआई के अनुसार आरोपी ने खुद को कुरैशी समाज का संभ्रांत व्यक्ति बताते हुए एक इशारे पर दो-चार सौ लोग इकट्ठा कर पुलिस टीम को जिंदा नहीं लौटने देने की धमकी दी। आरोपी का यह उग्र रूप देख गांव में अफरातफरी मच गई और उसके साथी इसका फायदा उठाकर फरार हो गए। एसआई ने बताया कि फरार आरोपियों की पहचान गुफरान पुत्र कासिम उर्फ पप्पू, शहजाद उर्फ कल्लू पुत्र खलील व नावेद पुत्र इरशाद निवासीगण ककरौली के रूप में हुई। चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार शाहनवाज को जेल भेज दिया गया है। एसपी देहात नेपाल सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

एसआई ने दी चेहरा छिपाने को चादर
मोरना। पुलिस से बदसलूकी व धमकी देने के आरोपी शाहनवाज के प्रति पुलिस का रवैया अब भी लचीला बना हुआ है। थाने के एक एसआई द्वारा पहले से मास्क लगाए आरोपी शाहनवाज को कोर्ट ले जाते समय मीडिया से मुंह छिपाने के लिए अपनी ही चादर उतारकर दे दी गई। सीओ राजेश कुमार द्विवेदी द्वारा इससे अनभिज्ञता जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed