{"_id":"6712c2c8304d8144740cda04","slug":"accused-of-misbehaving-with-child-accused-arrested-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-132292-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बालक के साथ कुकर्म करने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बालक के साथ कुकर्म करने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
Sat, 19 Oct 2024 01:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 19 Oct 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
रतनपुरी। क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय बालक के साथ गांव के ही एक बाल अपचारी ने कुकर्म किया। बालक के पिता ने ऐसा आरोप लगाकर मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस ने आरोपी बाल अपचारी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि वह और उसकी पत्नी मुजफ्फरनगर स्थित एक फैक्टरी में मजदूरी करते हैं। उनका छह वर्षीय बेटा गांव में ही अपनी दादी के पास रहता है। गांव का ही एक बाल अपचारी उसके बेटे को पटाखे दिलाने के बहाने एक घेर में ले गया। आरोपी उसके बेटे के साथ कुकर्म कर फरार हो गया। उसके बेटे ने घर आकर सारी घटना दादी को बताई। आरोप है कि आरोपी ने पीड़ित बच्चे के घर पहुंचकर उसकी दादी तथा भाभी के साथ गाली-गलौज की। पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। दादी ने मामले की सूचना मुजफ्फरनगर में रह रहे बच्चे के पिता को दी। तब बालक के पिता ने तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी बाल अपचारी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस ने बताया कि नामजद बाल अपचारी को हिरासत में लिया गया। उसे न्यायालय में पेश किया है। पीड़ित का मेडिकल कराया जा रहा है।