फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Accused of killing wife under the guise of Corona

कोरोना की आड़ में पत्नी की हत्या का आरोप

Tue, 01 Jun 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Accused of killing wife under the guise of Corona
कोरोना की आड़ में पत्नी की हत्या का आरोप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गहराबाग निवासी महिला ने शामली निवासी दामाद पर कोरोना की आड़ में बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए शहर कोतवाली में तहरीर दी है। महिला ने दामाद पर अपनी पत्नी की सफाईकर्मी की सरकारी नौकरी हथियाने के प्रयास के साथ ही संबंधों का भी आरोप लगाया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खालापार के गहराबाग निवासी तारा देवी ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी सपना एक ग्राम पंचायत में सफाई कर्मचारी थी। उसकी शादी करीब दस साल पूर्व शामली जनपद के मोहल्ला दयानंद नगर निवासी युवक से हुई थी। महिला के अनुसार शादी के पहले से ही दामाद के किसी अन्य महिला के साथ संबंध थे। इसके साथ ही वह पत्नी सपना की सरकारी नौकरी भी हथियाने के प्रयास में था, जिसके चलते वह आए दिन ससुराल में सपना को प्रताड़ित करता था। आरोप है कि 20 मई को दामाद ने फोन कर बताया कि सपना की कोरोना से मौत हो गई है। इस पर परिजन तत्काल बेटी की ससुराल पहुंचे, तो उसके शव का अंतिम संस्कार भी कर दिए जाने की जानकारी मिली। महिला के अनुसार, सपना ने 19 मई को ही अपनी बहन को कॉल कर अपनी हत्या का अंदेशा जताया था, जिसके चलते उन्हें पूरा यकीन है कि सपना की सरकारी नौकरी अनुकंपा के आधार पर हथियाने और अवैध संबंधों के चलते कोरोना की आड़ में उसकी हत्या कर दी गई है। पीड़िता ने थाना पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई, लेकिन थाना पुलिस ने घटनास्थल शामली जनपद का होने के कारण महिला को वहीं जाकर तहरीर देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed