फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Accused of killing a married woman by poisoning, uproar at the police station

Muzaffarnagar News: जहर देकर विवाहिता की हत्या का आरोप, थाने पर हंगामा

Fri, 11 Oct 2024 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Accused of killing a married woman by poisoning, uproar at the police station
मंसूरपुर। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष पर विवाहिता की जहरीला पदार्थ देकर हत्या का आरोप है। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में हंगामा किया। पुलिस प्रकरण की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी अमित विहार कॉलोनी निवासी रविंद्र ने मंसूरपुर थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी पुत्री शिवानी की शादी चार मई 2023 में मिल मंसूरपुर निवासी नीशु पुत्र महावीर के साथ हुई थी। 35 लाख रुपये शादी में खर्च किए गए थे।
विज्ञापन

आरोप है कि ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग कर उसकी पुत्री का उत्पीड़न कर रहे थे। बेटी की खुशी के लिए बाद में भी पांच लाख रुपये दिए थे। इसके बाद भी उनकी पुत्री का दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न किया जा रहा था। बृहस्पतिवार रात आठ बजे ससुराल पक्ष ने कॉल कर बताया कि शिवानी की तबीयत खराब है, जिस कारण उसे बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मायके पक्ष के लोग पहुंचे तो पीड़िता ने बताया कि अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों ने उसे जहरीला पदार्थ दिया है। इस दौरान कुछ देर बाद मेडिकल में उसकी मौत हो गई। पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह मृतका के परिजन मंसूरपुर थाने पहुंचे और वहां पर ससुराल वालों के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखवाने की मांग को लेकर हंगामा व प्रदर्शन किया। पुलिस का कहना है कि विवाहिता के परिवार वालों ने ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर आ गई है, रिपोर्ट लिखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed