फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Accused of grabbing five lakhs in the name of getting a job

नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख हड़पने का आरोप

Tue, 09 Nov 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Accused of grabbing five lakhs in the name of getting a job
देवबंद (सहारनपुर)। सीएमओ कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी पर विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर एक व्यक्ति से पांच लाख रुपये हड़पने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मोहल्ला लहसवाड़ा निवासी अमजद ने एसीजेएम के यहां वाद दायर कर बताया कि क्षेत्र के चंदेना कोली गांव निवासी अंकुर शर्मा सीएमओ कार्यालय में कार्यरत हैं। अमजद का आरोप है कि वर्ष 2019 में उन्होेंने अपने विभाग में नौकरी लगवाने की बात कही और उससे पांच लाख रुपये मांगे। उसने विश्वास करते हुए उसे साढ़े तीन लाख रुपये दे दिए और बाकी रकम नियुक्ति के बाद देने को कहा। आरोप है कि काफी दिन गुजरने के बाद भी नौकरी नहीं लगी तो उसने अंकुर से इस संबंध में पूछा तो वह कहने लगा कि शेष रकम भी देनी होगी। जिसके चलते उसने डेढ़ रुपये भी उसे दे दिए, लेकिन उसके बाद भी नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया। मांगने पर अंकुर ने उसे ओरिएंटल बैंक का चेक दे दिया, लेकिन खाते में पैसे न होने के कारण चेक बाउंस हो गया। बाद में पैसे मांगने पर अंकुर ने पैसे देने से इंकार करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed