फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Accused of cheating youth district head of Bhakiyu caught

मुजफ्फरनगर: भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष से धोखाधड़ी करने का आरोपी पकड़ा

Thu, 09 Feb 2023 04:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Feb 2023 04:43 PM IST
विज्ञापन
Accused of cheating youth district head of Bhakiyu caught
हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर की आदर्शनगर कॉलोनी का रहने वाला है आरोप
विज्ञापन

79 लाख रुपये हड़प लिए गए थे गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर
आरोपी के माता-पिता को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष कपिल सोम के साथ गैस एजेंसी के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में वांछित आरोपी हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर की आदर्शनगर कॉलोनी निवासी विनीत तोमर को पुलिस ने गिरफ्तार लिया है। भाकियू नेता ने करीब 79 लाख रुपये हड़पने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस आरोपी के माता-पिता को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
रतनपुरी निवासी भाकियू युवा के जिलाध्यक्ष कपिल सोम ने गैस एजेंसी देने के नाम पर हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर की आदर्शनगर कॉलोनी निवासी एजेंसी मालकिन मीनाक्षी तोमर, उनके पति हरि तोमर और पुत्र विनीत कुमार पर फर्जी दस्तावेज तैयार करके 79 लाख 24 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया था। करीब 24 लाख रुपये नकद दिए गए थे, जबकि शेष राशि बैंक खातों से ट्रांसफर की गई थी। आरोप है कि रुपये मिलने के बाद इन लोगों ने एजेंसी नाम करने से साफ इंकार कर दिया था। रुपए लौटाने से भी मना कर दिया गया।
विज्ञापन

इसके संबंध में 12 अप्रैल को कपिल सोम ने मीनाक्षी तोमर, उसके पति हरि तोमर और पुत्र विनीत तोमर के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया था। इस मामले में पुलिस ने 22 जून 2022 को आरोपी हरि तोमर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 31 अक्टूबर 2022 को दूसरी आरोपी एजेंसी मालकिन मीनाक्षी तोमर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बृहस्पतिवार को इस मामले में रतनपुरी पुलिस ने विनीत तोमर को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed