फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Accused of changing sex of friend arrested

Muzaffarnagar News: दोस्त का लिंग परिवर्तन कराने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 22 Jun 2024 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Accused of changing sex of friend arrested
मंसूरपुर। मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में दोस्त के लिंग परिवर्तन के मामले में पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश को शाहपुर कट से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया। आरोपी ने पीड़ित के साथ दोस्ती की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

गांव सांझक निवासी पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया था कि भोपा रोड स्थित पेपर मिल में तीन साल पहले काम करने के लिए गया था। यहां पर उसकी दोस्ती सोरम गांव निवासी फोरमैन ओमप्रकाश से हुई। आरोपी ने उसे अपने कमरे पर बुलाकर कुकर्म किया। तंत्र-मंत्र की क्रिया भी की। आरोपी उसे बहला फुसलाकर चार जून को दो अज्ञात लोगों के साथ मिलकर मारपीट करते हुए मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज ले गए। आरोप है कि यहां भी बाथरूम में ले जाकर कुकर्म किया और डॉक्टर रजा से मिलकर छह जून को उसका प्राइवेट पार्ट कटवा दिया। होश में आने पर उसने परिजनों को जानकारी दी। आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर ओमप्रकाश, डॉ. रजा और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पीड़ित युवक का अस्पताल में ही उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस ने सोरम गांव के रहने वाले आरोपी को शाहपुर कट के पास पकड़ लिया। आरोपी ने बताया कि तीन साल पहले पेपर मिल में काम करते समय उसकी दोस्ती हुई थी। पीड़ित उसके कमरे पर आकर खाना बनाने का काम करता था। यहीं दोनों साथ रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed