फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Accused injured in encounter

मुठभेड़ में घायल बदमाश दबोचा

Sat, 24 Oct 2020 04:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
Accused injured in encounter
बुढ़ाना पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में घायल वांछित बदमाश सनव्वर पुलिस के कब्जे में। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुठभेड़ में घायल बदमाश दबोचा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से एक वांछित बदमाश घायल हो गया जबकि दूसरा फरार हो गया। एक पुलिसकर्मी भी हाथ में गोली लगाने से घायल हो गया। घायल बदमाश के कब्जे से पुलिस ने बिना नंबर की बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किए। घायल बदमाश व पुलिसकर्मी को सीएचसी पर भर्ती करवाया गया।
बुढ़ाना-मुजफ्फरनगर मार्ग पर शुक्रवार को उमरपुर पुलिस चौकी इंचार्ज ब्रह्मजीत सिंह पुलिस बल के साथ वाहनों की चेकिंग रहे थे। इसी दौरान शाहपुर की ओर से बाइक सवार दो बदमाशों ने पुलिस को देखकर बाइक वापस मोड़ ली। पुलिस ने बाइक का पीछा किया। बाइक सवार युवक शाहपुर के जंगल में कच्चे रास्ते पर दौड़ पड़े। पुलिस को नजदीक आता देखकर बदमाश फायर करते हुए गन्ने के खेत में कूद गए। पुलिस के जवाबी फायर से पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल होकर गिर गया। दूसरा बदमाश फरार होने में सफल हो गया। कांस्टेबल मनोज कुमार चौधरी के भी बाएं हाथ में गोली लगी। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से बिना नंबर की बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किए। घायल बदमाश व पुलिसकर्मी को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर एमएस गिल ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश कस्बे का रहने वाला सनव्वर पुत्र मुस्तकीम है। मौके से फरार होने वाला बदमाश उसका साथी शहजाद भी कस्बे का रहने वाला है। दोनों बदमाश गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम, सिहानी गेट व कविनगर से वांछित चल रहे हैं। दोनों बदमाशों के खिलाफ गाजियाबाद में अपराध पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed