Muzaffarnagar: बाइक सवार को रोककर मारी गोली, पीड़ित पिता ने तीन के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
Muzaffarnagar News : सहारनपुर से मुजफ्फरनगर लौट रहे एक बाइक सवार युवक को रोककर गोली मार दी गई। पीड़ित पिता ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विस्तार
मुजफ्फरनगर के चरथावल क्षेत्र में देर रात एक बाइक सवार को गोली मार कर घायल कर दिया गया। घायल के पिता नंगला राई निवासी अनीस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताया गया कि घायल युवक सहारनपुर से रिश्तेदारी से घर लौट रहा था।
नंगला राई निवासी अकिल बृहस्पतिवार देर रात सहारनपुर से घर आ रहा था। आरोप है कि हिंडन नदी पुल के पास रास्ते में खड़े मिले नंगला राई निवासी शाकिर, घायल के साले शाहरुख व एक अन्य हसरत ने अकिल को रोककर हमला कर दिया। अकिल भागने लगा तो उस पर गोली चलाई गई जो उसके पैर में लगी।
यह भी पढ़ें: Meerut: लापता कारोबारी का शव मिलने से सनसनी, बाल नोंचे गए, चेहरे पर चोट के निशान, हत्या का आरोप
सीओ सदर राजू कुमार ने बताया कि पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराकर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
यह भी पढ़ें: UP: पत्नी को देवर संग आपत्तिजनक हालत में देखा, विरोध करने पर जानलेवा हमला, पति ने लगाई कार्रवाई की गुहार