{"_id":"6a4023866a0ab3198e027c80","slug":"accused-arrested-for-making-derogatory-remarks-about-lord-shri-ram-on-social-media-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-174526-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सोशल मीडिया पर भगवान श्रीराम पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सोशल मीडिया पर भगवान श्रीराम पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बुढ़ाना। गांव जौला निवासी युवक ने अपनी फेसबुक आईडी से सोशल मीडिया पर भगवान श्रीराम के प्रति अभद्र टिप्पणी करने की अश्लील तस्वीर को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इससे हिंदू समुदाय के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची। शिकायत पर पुलिस ने वायरल टिप्पणी का संज्ञान लेते हुए उसकी जांच की। पुलिस ने आरोपी गांव जौला निवासी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली क्षेत्र गांव जौला निवासी आसिफ मलिक ने अपनी फेसबुक आईडी से भगवान श्रीराम के प्रति अभद्र टिप्पणी कर तस्वीर को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शुक्रवार को फेसबुक अकाउंट पर वायरल तस्वीर के बारे में पता चला। मामला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा तक पहुंच गया। आरोपी की तलाश में एलआईयू व कोतवाली पुलिस लग गई।
पुलिस ने पहचान के बाद आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी आसिफ ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए क्षमा मांगी।
वर्जन
अभद्र टिप्पणी कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले आरोपी आसिफ मलिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका चालान कर दिया गया। - गजेंद्र पाल सिंह, सीओ बुढ़ाना