फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Accused arrested for embezzling Rs 10 lakh by fraud

Muzaffarnagar News: धोखाधड़ी कर 10 लाख की रुपये हड़पने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 10 Dec 2024 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for embezzling Rs 10 lakh by fraud
चरथावल। कार बेचने के नाम पर धोखाधड़ी से 10 लाख रुपये से अधिक रकम डकारने के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दधेडू खुर्द निवासी आस मोहम्मद ने जून वर्ष 2021 में आरोपी सहारनपुर जनपद के देवबंद थाना क्षेत्र के गोपाली निवासी मुनीर आलम से पुरानी कार खरीदी थी। बताया कि उसने आरोपी मुनीर से कार का 1008000.00 रुपये में सौदा तय किया था। तय सौदे के अनुसार वादी ने 495000.00 रुपये भाई गुलबहार के बैंक खाते का चैक के माध्यम से आरोपी मुनीर के खाते में ट्रांसफर कर दिए और पांच हजार रुपये नकद अदा किए। पांच जुलाई 2021 से छह जून 2024 तक बकाया 451600.00 रुपये फाइनेंस कंपनी के किस्तों में जमा किए। आरोप है कार की तमाम भुगतान अदा करने के बाद आरोपी के मन में बेईमाना आ गया। उसने कार नाम ट्रांसफर कराने से इंकार कर दिया। वादी से गाड़ी की चाबी लेकर कहने लगा कि मैं इस गाड़ी का मालिक हूं और इस कार तुम्हारे नाम नहीं करूंगा। पिछले दिनों आरोपी के साथी पिस्टल तानकर कहा अपने रुपये 1068800.00 रुपये भूल जाओ। धमकी देते हुए पांच लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर दी। शिकायत पर पुलिस ने सितंबर में मुकदमा दर्ज किया। विवेचना के बाद आरोपी मुनीर को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed