फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Accountant of Bijnor tehsil arrested for taking bribe, case filed in Bhopa police station

Muzaffarnagar News: बिजनौर तहसील का लेखपाल रिश्वत लेते गिरफ्तार, भोपा थाने में मुकदमा

Wed, 08 Nov 2023 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 08 Nov 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Accountant of Bijnor tehsil arrested for taking bribe, case filed in Bhopa police station
भोपा थाना पर पुलिस हिरासत में आरोपी लेखपाल। संवाद
------- बिजनौर व सहारनपुर के ध्यानार्थ
विज्ञापन



- जमीन के दाखिल खारिज के नाम पर रिश्वत में लिए थे बीस हजार

- भ्रष्टाचार निवारण संगठन टीम ने बिजनौर तहसील से किया था गिरफ्तार


फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी

भोपा (मुजफ्फरनगर)। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने बिजनौर सदर तहसील में तैनात लेखपाल को बीस हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। लेखपाल के खिलाफ भोपा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी लेखपाल को भोपा पुलिस को सौंपा गया है।


भोपा थाना क्षेत्र के गांव मजलिसपुर तोफीर निवासी पोपिन ने अपनी मां सुदेशना के नाम पर वर्ष 2015 में साढे ग्यारह बीघा जमीन खरीदी थी। यह जमीन जनपद बिजनौर की सदर तहसील क्षेत्र में आती है। जमीन का दाखिल खारिज कराने के लिए बिजनौर सदर तहसील के बंदोबस्त लेखपाल मोहम्मद एहसन से बात की। आरोप है कि लेखपाल ने पचास हजार रुपये की मांग की। बाद में बीस हजार रुपये में बात तय हो गई। इसके बाद पोपिन ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन के सहारनपुर कार्यालय में शिकायत की तो मंगलवार को भ्रष्टाचार निवारण संगठन के अधिकारी सुभाष सिंह के निर्देशन व निरीक्षक बसंत सिंह अधिकारी के साथ सहारनपुर प्रभारी उषा तोमर के नेतृत्व में मुरादाबाद, मेरठ व मुरादाबाद की छह सदस्यीय टीम ने कार्रवाई की। पोपिन को लाल पाउडर लगाकर बीस हजार रुपये देकर बिजनौर सदर तहसील में मौजूद लेखपाल के पास भेजा गया और जैसे ही लेखपाल ने रुपये लिए तभी टीम ने लेखपाल को रंगेहाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन

लेखपाल को लेकर टीम भोपा थाने पहुंची। मुरादाबाद मंडल प्रभारी सुभाष सिंह ने बताया कि भोपा थाने में उषा तोमर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। लेखपाल को भोपा पुलिस को सौंपा है। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र का पीड़ित व्यक्ति होता है उसी क्षेत्र के थाने में मुकदमा दर्ज कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सुबह से ही तहसील में डेरा डाले थी टीम

लेखपाल को पकड़ने के लिए टीम ने पोपिन के साथ सुबह से ही तहसील में डेरा डाल लिया था। पोपिन के माध्यम से लेखपाल को बुलाया गया और बाद में नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पाउडर लगी रकम के साथ लेखपाल को गिरफ्तार किया गया। टीम के अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार लेखपाल की सेवा के मात्र तीन माह बचे हैं। इस अवधि के बाद लेखपाल को सेवानिवृत्त होना था।



मेरठ कोर्ट में किया जाएगा पेश

भ्रष्टाचार निवारण संगठन के सुभाष सिंह ने बताया कि आरोपी को बुधवार को मेरठ भ्रष्टाचार निवारण संगठन की मेरठ कोर्ट में पेश किया जाएगा। भोपा थाने में दर्ज यह मुकदमा सुनवाई के लिए कुछ ही दिन में मेरठ ट्रांसफर हो जाएगा।


---------- कोट
भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने लेखपाल को पकड़ा है। भोपा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी लेखपाल को मेरठ की भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में पेश किया जाएगा - देवव्रत वाजपेयी, सीओ भोपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed