{"_id":"6698c4bbd00e2363a40486c5","slug":"accident-thana-bhawan-mla-car-met-with-an-accident-couple-and-children-injured-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident: थानाभवन विधायक की कार से हुआ हादसा, दंपती और बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident: थानाभवन विधायक की कार से हुआ हादसा, दंपती और बच्चे घायल
Thu, 18 Jul 2024 01:01 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 18 Jul 2024 01:01 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर जनपद में बिलारसी चाैकी के पास एक हादसे में दंपती घायल हो गया। बताया गया कि थानाभवन विधायक अशरफ अली की गाड़ी से टकराने के बाद बाइक सवार दंपती घायल हो गया। पुलिस ने माैके पर पहुंचकर दंपती को अस्तपताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विधायक की कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद के बिरालसी चौकी के पास थानाभवन विधायक अशरफ अली की गाड़ी से टकराने के बाद बाइक सवार दंपती घायल हो गया। उनके बच्चों का भी चोट आई। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को रालोद विधायक अशरफ अली खां कार से थानाभवन से मुजफ्फरनगर की तरफ जा रहे थे। बिरालसी चौकी के पास लालूखेड़ी बलवाखेडी पटरी के चौराहे पर रोनी हरजीपुर की तरफ से बच्चों को लेकर आ रही दंपती की बाइक कार से टकरा गई। दंपती और बच्चें घायल हो गए। उन्हें मौके से गुजर रहे भाकियू नेता और क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विकास शर्मा ने अपनी गाड़ी से सीएचसी चरथावल लाकर भर्ती कराया। घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद मुजफ्फरनग रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है अभी कोई तहरीर नहीं प्राप्त हुई है। विधायक की कार भी क्षतिग्रस्त हुई है।
विज्ञापन