{"_id":"669f6ff960386d7f8e015381","slug":"accident-in-muzaffarnagar-two-bike-riders-died-after-being-hit-by-a-roadways-bus-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident In Muzaffarnagar: दिल्ली-पौढ़ी मार्ग पर हादसा, रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident In Muzaffarnagar: दिल्ली-पौढ़ी मार्ग पर हादसा, रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
Tue, 23 Jul 2024 02:25 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 23 Jul 2024 02:25 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर जनपद में दिल्ली-पौढ़ी मार्ग पर रामराज के देवल में रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा।
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद में दिल्ली-पौढ़ी मार्ग पर रामराज के देवल में रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। अभी तक दोनों की पहचान नहीं हो सकी है। माना जा रहा है कि दोनों बाइक पर कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार जा रहे थे।
विज्ञापन
हादसा मंगलवार दोपहर के समय हुआ। गांव देवल में तेज गति से आ रही रोडवेज ने बाइक में पीछे से टक्कर मारी। मौके पर ही बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर जाम की स्थिति है। पुलिस मृतकों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन