फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Accident

बस-ट्रक की भिड़ंत में दो छात्राओं की मौत

Thu, 04 Feb 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 04 Feb 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Accident
खतौली(मुजफ्फरनगर)। मेरठ से अंबाला जा रही सवारियों से भरी प्राइवेट बस और रोड़ी लदे ट्रक की बृहस्पतिवार दोपहर जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। बस पलटने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। जिसमें दो छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 महिलाओं सहित तीस यात्री घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन

 
मेरठ-अंबाला रूट पर चलने वाली प्राइवेट बस बृहस्पतिवार को मेरठ से मुजफ्फरनगर के लिए चली थी। बस में जानसठ तिराहे से काफी यात्री मुजफ्फरनगर जाने के लिए बैठे थे। दोपहर करीब दो बजे नेशनल हाईवे पर भैंसी कट पर सामने से आ रहे रोड़ी लदे ट्रक की बस से भिड़ंत हो गई। जिससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस और वहां मौजूद लोगों ने बस के अंदर बमुश्किल यात्रियों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


जिसमें दो छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ महिलाओं 30 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में मरने वाली छात्राओं की शिनाख्त थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव मंडावली बांगर निवासी कंवरपाल की 14 वर्षीय पुत्री कशिश और मुजफ्फरनगर के मोहल्ला बसंत विहार निवासी अजय कुमार की 22 वर्षीय पुत्री दिव्या कटारिया में रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कशिश कक्षा 9 की छात्रा थी जो अपनी मां कमलेश के साथ बेगराजपुर मेडिकल कालेज में भर्ती किसी रिश्तेदार को देखने जा रही  थी। वहीं दिव्या केके जैन डिग्री कॉलेज में एमए की छात्रा थी, जो कॉलेज की छुट्टी होने के बाद घर जाने के लिए बस में सवार हुई थी। पुलिस ने छात्राओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जिसमें डॉक्टरों ने करीब छह घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर सीओ जोगेंद्र लाल भी पहुंचे।

घायल
घायलों में गांव सूजड़ी निवासी महबूब पुत्र शफीक, अहमदगढ़ फहीमपुर निवासी देवीदास पुत्र कुंदन, भदौड़ा निवासी संजीव और उसकी पत्नी अंजू, मेरठ निवासी राकेश पुत्र वेदप्रकाश, गांव शौरम निवासी राकेश पुत्र वेदप्रकाश, नावला निवासी नैनसिंह तथा परिवार से कमलेश, चंद्रो, सुधा, बोबिंद्र, नबीपुर निवासी राजू, मेरठ निवासी साजिद व उसका भाई सलीम, दिसौला निवासी भुल्लन उसकी पत्नी मंगी, लड़की कविता, दामाद दीपक, फलौदा निवासी टीटू उसकी पत्नी गीता, तितौरी निवासी संतोष पत्नी राजू, मृतका कशिश की मां कमलेश शामिल हैं।

पुलिस के हाथपांव फूले
खतौली। घायलों की संख्या देख पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए। इसलिए पुलिस को आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचवाने के लिए तीन एंबुलेंस मंगवानी पड़ी। इसके बाद पुलिस ने अपनी जीप और तीनों एंबुलेंस से सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।


घायलों की चीख से गूंज उठा अस्पताल

खतौली। घायलों की चीख से अस्पताल गूंज उठा। मृतक छात्रा कशिश की घायल मां कमलेश का अस्पताल में रो-रोकर बुरा हाल था। घायलों की अधिक संख्या होने से अस्पताल के तीन वार्ड भर गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed