फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Accident

वाहनों की भिड़ंत में आधा दर्जन घायल

Sat, 05 Dec 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 05 Dec 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
Accident
मीरापुर। जानसठ मार्ग पर खराब खड़े गन्ने से लदे
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉले में तीन अन्य वाहनों के टकरा जाने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के कारण काफी देर तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को खिंचवा कर सड़क के किनारे कराकर यातायात सुचारु कराया।

गुरुवार देर रात गन्ने से लदा ट्रैक्टर-ट्रॉला टिकौला मिल की ओर आ रहा था। मीरापुर-जानसठ मार्ग पर संभलहेड़ा चेकपोस्ट तथा मुझेड़ा के बीच ट्रैक्टर-ट्रॉला अचानक खराब हो जाने से सड़क के बीचोंबीच रुक गया। इसी दौरान जानसठ की ओर से आ रही एक टाटा सफारी ट्रॉले  में घुस गई। सफारी में सवार कासमपुर खोला निवासी गौरव व विकास तथा गौरव की पत्नी रचना व रचना के गोद का बच्चा चोटिल हो गए।

घायल विकास को मेरठ के आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य को स्थानीय स्तर पर उपचार दिलाया गया। इसी दौरान एक तेल टैंकर भी खराब ट्रॉले में टकरा गया, जिसमें चालक घायल हुआ। कुछ देर बाद ही मीरापुर की ओर से जा रही कार भी ट्रॉले में घुस गई। किसी तरह कार को निकालकर गंतव्य की ओर भेजा गया। लगातार तीन वाहनों की भिड़ंत होने से हाईवे का यातायात बाधित हुआ।

जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष अरुण कुमार त्यागी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटवाया। इसके बाद यातायात सुचारु कराया। शुक्रवार शाम तक किसी वाहन चालक ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई, जबकि गन्ना ट्रोला मालिक ने अन्य ट्राला मंगवाकर अपना गन्ना उठवा लिया।

कार पेड़ से टकराई, चालक घायल
खतौली। गांव सठेड़ी और बडसू के मध्य एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। कल्याणपुर निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुजफ्फर अली का बेटा नौशाद शुक्रवार की सुबह कार लेकर खतौली आ रहा था।


सठेड़ी व बड़सू के बीच अचानक पंक्चर होने से कारण उसकी कार एक पेड़ से जा टकराई। इसमें कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया तथा नौशाद गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने नौशाद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था में घायल नौशाद को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed