फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Access was granted after seeing the Aadhar card in the market

मंडी में आधार कार्ड देखकर ही प्रवेश करने दिया गया

Thu, 07 May 2020 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Access was granted after seeing the Aadhar card in the market
खतौली मंडी में खरीदारी करते व्यापारी। - फोटो : KHATAULI
मंडी में आधार कार्ड देखकर ही मिला प्रवेश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। कस्बे में स्थित फल व सब्जी मंडी में लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ मंडी प्रशासन ने भी कड़ा रुख अपनाना शुरू कर दिया है। मंडी में दूसरे जनपद से आने वाले ग्राहक, व्यापारियों समेत अन्य किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया गया। जनपद के व्यक्तियों को भी आधार कार्ड देखकर ही जाने दिया गया। मंडी में आने वाले किसी भी व्यक्ति को बिना आधार कार्ड देखे प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। यदि कोई दूसरे जनपद से लेकर वाहन पहुंचता है, तो उसका चालान किया जाता है। दूसरे जनपद से आने वाले व्यापारियों पर रोक के बाद मंडी में खरीदार कम नजर आए। बृहस्पतिवार की सुबह पौने नौ बजे तक ही मंडी खाली हो गई थी। फल व सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि खरीदार कम आने के कारण सामान की बिक्री भी कम हुई है। मंडी के गेट पर बैठी स्वास्थ्य विभाग की टीम से एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी, मंडी सचिव सुमन भारती और इंस्पेक्टर सन्तोष कुमार त्यागी, मंडी पुलिस चौकी प्रभारी बिजेन्द्र सिंह ने मंडी में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों की थर्मल स्क्रीनिंग करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed