फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   absconding in chain robbery with a reward of Rs 25 thousand arrested in an encounter

Muzaffarnagar News: शामली के लिए मुजफ्फरनगर - चेन लूट में फरार 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Fri, 08 Dec 2023 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 08 Dec 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
absconding in chain robbery with a reward of Rs 25 thousand arrested in an encounter
- 28 अगस्त को दिन में भी सराफा बाजार के पास दुकान पर बैठी युवती की चेन लूटी थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने 25 हजार के इनामी बावरिया गिरोह के सदस्य कल्लू को गिरफ्तार किया है। वह पैर में गोली लगने पर घायल हुआ है। उसका साथी फरार हो गया। वह चेन लूट के मामले में फरार चल रहा था। उसके पास से तमंचा, बिना नंबर की एक बाइक और 16 हजार नकद रुपये मिले है।

बृहस्पतिवार तड़के शहर कोतवाली पुलिस को दो बदमाशों के शहर में किसी घटना को अंजाम देने आने की सूचना मिली तो पुलिस ने शामली बाईपास पर बाइक पर आ रहे दो संदिग्ध युवकों को रोकना चाहा तब वह पुलिस पर फायरिंग कर सूजडू की तरफ भागने लगे। पीछा करने पर जवाबी फायरिंग में शामली जनपद के झिंझाना के डेरा भगीरथ निवासी कल्लू पुत्र दलीप पैर में गोली लगने पर घायल हो गया। उसका साथी फरार हो गया। घायल बदमाश को गिरफ्तार कर उसके पास से एक बाइक, सोलह हजार रुपये नगद व तमंचा बरामद किया गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसने अपने साथी के साथ 28 अगस्त को दिन में भी सराफा बाजार के पास दुकान पर बैठी युवती की चेन लूटी थी। उसका एक साथी मुठभेड़ में गिरफ्तार कर पहले जेल भेजा जा चुका है। कल्लू पर पच्चीस हजार का इनाम था।
विज्ञापन




दिल्ली लूट में तीन साल से था फरार

कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने जानकारी दी कि चार दिन पहले भी कल्लू ने अपने साथी के साथ मिलकर दिल्ली के वजीराबाद थाना क्षेत्र में चेन लूटी थी। वह वर्ष 2020 से दिल्ली के करावल नगर थाने से लूट के मामले में फरार चल रहा था। सीओ सिटी राम आशीष यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार बदमाश का चालान कर दिया है। उसके फरार साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed