फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Abhishek wins silver medal in Wushu Championship

अभिषेक ने वुशु चैंपियनशिप में रजत पदक जीता

Sat, 04 Jan 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Abhishek wins silver medal in Wushu Championship
वुशु खिलाड़ी अभिषेक बालियान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शाहपुर। गांव रसूलपुर जाटान के होनहार खिलाड़ी अभिषेक ने 28वीं सीनियर राष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। खिलाड़ी के गांव में पहुंचने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

गांव रसूलपुर जाटान निवासी वुशु खिलाड़ी अभिषेक बालियान ने जम्मू में 25 दिसंबर से सात दिवसीय आयोजित 28वीं सीनियर नेशनल वुशु चैंपियनशिप में अपना दमदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया है। जबकि स्वर्ण पदक आईटीबीपी के सचिन कुमार ने हासिल किया। साईं स्टेडियम भोपाल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अभिषेक ने बताया कि उसका लक्ष्य एशियन चैंपियनशिप के लिए होने वाले ट्रायल को क्वालीफाई करना है। रजत पदक विजेता खिलाड़ी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता उदयवीर बालियान एवं माता बबीता देवी के अलावा कोच अमीर आलम सैफी को दिया है। खिलाड़ी की उपलब्धि से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। खिलाड़ी के गांव में पहुंचने पर लोगों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed