फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Abhishek of Rasulpur Jatan wins gold medal in Wushu

Muzaffarnagar News: रसूलपुर जाटान के अभिषेक को वुशू में स्वर्ण पदक

Sun, 19 Oct 2025 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Abhishek of Rasulpur Jatan wins gold medal in Wushu
शाहपुर। क्षेत्र के गांव रसूलपुर जाटान निवासी आईटीबीपी के जवान अभिषेक बालियान ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में वुशू प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है। किसान उदयवीर सिंह के पुत्र अभिषेक बालियान ने श्रीनगर में आठ से 16 अक्तूबर तक आयोजित दसवीं ऑल इंडिया पुलिस गेम्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। अभिषेक ने बिहार पुलिस, असम पुलिस व बीएसएफ के खिलाड़ियों से हुई फाइट के बाद फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में अभिषेक का मुकाबला सीमा सुरक्षा बल के खिलाड़ी से हुआ, जिसमें अभिषेक ने जीत दर्ज की। अभिषेक की इस उपलब्धि से परिवार व गांव में हर्ष का माहौल है। अभिषेक ने बताया कि वह एशियन गेम्स में खेलने के लिए भी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। एशियन गेम्स के लिए चार ट्रायल प्रतियोगिता होंगी। उन्होंने पहली ट्रायल प्रतियोगिता को क्लियर कर लिया है। नवंबर में दूसरा ट्रायल होगा। टीम के कोच आईटीबीपी के मनोज कुमार व रघुवीर सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed