फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Abhishek of Maa Ganga with milk and curd

Muzaffarnagar News: दूध और दही से किया मां गंगा का अभिषेक

Thu, 27 Apr 2023 06:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 06:17 PM IST
विज्ञापन
Abhishek of Maa Ganga with milk and curd
तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में श्री गंगा मंदिर में गंगा सप्तमी धूमधाम से मनाई गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में श्री गंगा मंदिर में गंगा सप्तमी धूमधाम से मनाई गई। गंगा घाट पर विशेष पूजन हुआ। दूध, दही से मां गंगा का अभिषेक किया गया। सामूहिक आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।
संयोजक पंडित मुकेश शास्त्री और पंडित शरद शर्मा ने गंगा पूजन कराया। जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल, भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी, गौड़ीय मठ के स्वामी भक्ति भूषण महाराज, निरीक्षक रामबीर सिंह, श्री गंगा सेवा समिति के महामंत्री महकार सिंह, नमागि गंगे के जिला संयोजक धर्मेंद्र शर्मा आदि ने गंगा घाट पर मां गंगा का अभिषेक किया गया।
विज्ञापन

समापन पर कार्यक्रम पंडित बागिश शर्मा ने कहा कि गंगा सप्तमी की उपासना करने से सभी जाने-अनजाने में हुए पापों से मुक्ति मिलती है। गौड़ीय मठ के स्वामी भक्ति भूषण महाराज ने कहा कि गंगा सप्तमी के दिन व्रत रखकर सुबह-सुबह गंगा में डुबकी लगाने, आरती करने और सूर्य को अर्घ्य देने पर मन को शांति मिलती है। कार्यक्रम में कंवर पाल सैनी, महेश शर्मा, अमित शर्मा, राधे, देवेंद्र आर्य, पूर्व प्रधान मदन पाल, हिमांशु शर्मा, वीरेंद्र गोयल, नरेश त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed